एयर सुविधा 2.0 पोर्टल

प्रश्न – एयर सुविधा 2.0 पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) इसे 25 जून, 2026 को लॉन्च किया गया।
(b) इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने लॉन्च किया।
(c) यह पोर्टल केवल घरेलू यात्रियों के लिए बनाया गया है।
(d) यह एक संपर्क-रहित यात्री स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 जून, 2026 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।
  • यह एक उन्नत, संपर्क-रहित यात्री स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल है, जिसे भारत में प्रवेश करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 17 मई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर) 2005 के तहत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला/बुंडीबुग्यो वायरस रोग के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित करने के बाद की गई है।
  • डीआरसी और युगांडा की सीमा से लगे देशों, जिनमें दक्षिण सूडान भी शामिल है, को संक्रमण फैलने के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है।
  • एयर सुविधा 2.0 पोर्टल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के सहयोग के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • इसके माध्यम से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस से पहले अनिवार्य ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा।
  • इसमें यात्रियों की 21 दिनों की यात्रा-इतिहास, संभावित संपर्क-इतिहास और लक्षणों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
  • इस पोर्टल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को वास्तविक समय में संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करता है।
  • इनमें हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी, आव्रजन ब्यूरो, आईडीएसपी और राज्य निगरानी अधिकारी शामिल हैं।
  • इससे जोखिम वाले यात्रियों की शीघ्र पहचान और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित चिकित्सा जांच या रेफरल के लिए भेजना संभव होगा।
  • एयर सुविधा 2.0 यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया को सरल और संपर्क-रहित बनाता है।
  • अब यात्रियों को भारत पहुंचने के बाद कोई भौतिक फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यात्री भारत आगमन से 24 घंटे पहले तक स्व-घोषणा पत्र भर सकते हैं।
  • यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उड़ान में सवार होने से पहले या वेब चेक-इन के दौरान यह फॉर्म भर लें, ताकि भारत आगमन पर उनकी क्लीयरेंस प्रक्रिया तेज और सुगम हो सके।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/centre-launches-air-suvidha-2-0-portal-for-ebola-screening-of-international-travellers

https://www.thehindu.com/news/national/civil-aviation-ministry-dial-launch-portal-for-ebola-health-screening-at-points-of-entry/article71145810.ece