प्रश्न-तेलंगाना के किस जिले में एयरो स्पोट्र्स पैरा मोटर एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी?
(a) करीमनगर
(b) महबूब नगर
(c) जियामाबाद
(d) सूर्यापेट
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 13 जनवरी‚ 2021 को तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ ने घोषणा की कि तेलंगाना सरकार महबूब नगर जिले में एयरो स्पोट्र्स पैरा मोटर एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करेगी।
- यह घोषणा उन्होंने महबूबनगर जिले में 5 दिवसीय राष्ट्रीय पैरामोटरिंग चैंपियनशिप‚ 2021 और एयर शो के उद्घाटन के बाद की।
- प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र देश में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।
- यह ट्रेनिंग सेंटर लगभग 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।
- संक्रांति एयर शो और राष्ट्रीय पैरामोटरिंग चैंपियनशिप‚ 2021 में कई विशेषज्ञ पायलटों की भागीदारी होगी‚ जिन्होंने थाइलैंड में आयोजित विश्व पैरा-मोटरिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- राष्ट्रीय चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता को आगामी अंतरराष्ट्रीय पैरामोटरिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…