प्रश्न- 16 फरवरी, 2015 को वर्ष-2014 के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट आकार में 25-40 मिलियन यात्री’ श्रेणी हेतु एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) पुरस्कार किस भारतीय हवाई अड्डे को प्रदान किया गया?
(a) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली)
(b) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोलकाता)
(c) छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई)
(d) चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (चेन्नई)
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 16 फरवरी, 2015 को वर्ष 2014 के लिए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा 25-40 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष (आकार में सर्वश्रेष्ठ) श्रेणी (Best Airport by Size, 25-40 Million) हेतु एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी पुरस्कार भारत के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली) को दिया गया।
- ध्यातव्य है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में इस सर्वे में दूसरे स्थान पर था।
- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा संचालित किया जाता है जो कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और जीएमआर समूह के नेतृत्व वाले संघ (Consortium) का एक संयुक्त उद्यम है।
- 25-40 मिलियन श्रेणी में दूसरा तथा तीसरा स्थान पाने वाले हवाई अड्डे क्रमशः हैं ताओयुवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ताइवान तथा चोंगखिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चीन।
- इसी श्रेणी में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई) का पांचवा स्थान है।
- वार्षिक एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) पुरस्कार एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा किये जाने वाले ASQ यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण के आधार पर दिये जाते हैं।
- ASQ सर्वे का आरंभ वर्ष 2006 में किया गया था तथा इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 550,000 यात्रियों का साक्षात्कार किया जाता है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.aci.aero/News/Releases/Most-Recent/2015/02/16/ACI-announces-recipients-of-the-2014-ASQ-Awards-Excellence-in-passenger-service-takes-centre-stage-with-the-announcement-of-the-airports-that-raised-passenger-satisfaction-to-the-next-level-in-2014-
http://www.aci.aero/Airport-Service-Quality/ASQ-Awards/Current-Winners/Best-Airport-By-Size/25-40million