प्रश्न-हाल ही में एयरटेल में टिगो के विलय की मंजूरी प्राप्त हुई है। यह मंजूरी किस देश के संचार प्राधिकरण ने प्रदान दी है?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) आइवरी कोस्ट
(c) घाना
(d) टोगो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 3 अक्टूबर, 2017 को घाना की राष्ट्रीय संचार प्राधिकरण ने भारती एयरटेल घाना और मिलिकॉम इंटरनेशनल घाना (टिगो) के बीच विलय की मंजूरी प्रदान की।
- मिलिकॉम लक्जमबर्ग आधारित एक अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार और मीडिया कंपनी है।
- यह अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के चौदह बाजारों में मुख्य रूप से ‘टिगो’ ब्रांड के अंतर्गत 63 मिलियन से अधिक ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है।
- दोनों कंपनियों के बीच विलय की घोषणा मार्च 2017 में ही हुई थी।
- यह विलय देश (घाना) में दूसरे सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क परिचालन का सृजन करेगा।
- दोनों कंपनियों द्वारा मंजूरी प्राधिकरण को एक नेटवर्क एकीकरण योजना प्रस्तुत करनी होगी।
- जो यह बताएगी कि वे अपने कुल स्पेक्ट्रम आवंटन के कुछ हिस्सों को कैसे त्यागना चाहते हैं।
- इस प्रकार विलय की ये प्रक्रिया अधिकतम 18 महीनों की होगी।
- दोनों कंपनियों को विलय की तारीख से 30 दिनों के भीतर ग्राहकों को परिवर्तन और संबंधित उपायों के बारे में शिक्षित करने के लिए एक योजना प्रस्तुत करनी होगी।
- विलय की इस सशर्त मंजूरी में सरकार की भागीदारी का भी विकल्प मौजूद होगा।
- समझौते (विलय) की शर्तों के अनुसार दोनों कंपनियों द्वारा प्रासंगिक फीस का भुगतान करना स्वीकार कर लिया गया है।
- साथ ही विलय करने वाली संस्थाओं (दोनों कंपनियों) के लाइसेंस के लिए एक पूरक अनुबंध, एनसीए (मंजूरी प्राधिकरण) और विलय संस्थाओं के बीच हस्ताक्षरित होगा।
संबंधित लिंक
http://economictimes.indiatimes.com/industry/telecom/airtels-merger-with-millicom-gets-ghana-regulators-conditional-nod/articleshow/60930452.cms
http://www.asianage.com/business/companies/031017/ghanas-national-communications-authority-clears-airtel-tigo-merger.html
http://news.phf.hu/news/airtels-merger-with-millicom-gets-ghana-regulators-conditional-nod