प्रश्न-हाल ही में एम.बालामुरलीकृष्णा का निधन हो गया। वह थे-
(a) संगीतकार
(b) वैज्ञानिक
(c) इतिहासकार
(d) पर्यावरणविद्
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 22 नवंबर, 2016 को कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और कवि एम. बालामुरलीकृष्णा का चेन्नई में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
- उन्होंने कर्नाटक संगीत की समृद्ध पारंपरिकता से छेड़छाड़ किये बिना ताल प्रणाली और कर्नाटक संगीत प्रणाली में परिवर्तन किया।
- वे संगीत चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक अनुसंधान करने में भी शामिल रहे।
- उन्हें पद्म श्री (वर्ष 1971), पद्म विभूषण (वर्ष 1991) और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (वर्ष 1975) सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
- इसके अलावा उन्हें श्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) तथा श्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार क्रमशः वर्ष 1975 में एवं 1986 में दिया गया था।
- उन्होंने तमिल और तेलुगू की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था।
- वह राष्ट्रीय एकता को समर्पित प्रसिद्ध गाने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ में दिखे थे जिसमें उन्होंने तमिल में कुछ पंक्तियां गयी थीं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154104
http://english.mathrubhumi.com/movies-music/music/carnatic-musician-dr-m-balamuralikrishna-passes-away-india-music-1.1524502
http://timesofindia.indiatimes.com/india/Balamuralikrishna-veteran-Carnatic-musician-dies-aged-86/articleshow/55562203.cms
https://en.wikipedia.org/wiki/M._Balamuralikrishna