एम.पी. वीरेंद्र कुमार

M. P. Veerendra Kumar

प्रश्न- 28 मई 2020 को प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं पत्रकार तथा राज्यसभा सदस्य एम.पी. वीरेंद्र कुमार का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष का प्रतिष्ठित 30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रदान किया गया था?
(a) वर्ष 2017
(b) वर्ष 2016
(c) वर्ष 2019
(d) वर्ष 2014
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई 2020 को प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं पत्रकार तथा राज्यसभा सदस्य एम.पी. वीरेंद्र कुमार का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1996 में कोझीकोड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।
  • बाद में वह पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल के नेतृत्व वाली संयुक्त सरकारों में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री थे।
  • वह वर्ष 2016 से केरल से राज्यसभा सदस्य थे।
  • उन्हें वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित 30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार उनके यात्रा वृतांत हैमवथा भूमियल के लिए दिया गया था।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://navbharattimes.indiatimes.com/india/rajya-sabha-mp-and-malyalam-writer-mp-veerendra-kumar-passes-away/articleshow/76080539.cms
https://en.wikipedia.org/wiki/M._P._Veerendra_Kumar