प्रश्न – 11 अगस्त 2026 को एम. पी. परमेश्वरन का निधन हो गया . वह थे –
(a) परमाणु वैज्ञानिक (b) इतिहासकार
(c) चित्रकार (d) इनमें से की नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 अगस्त, 2026 को भारतीय परमाणु वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक और मार्क्सवादी विचारक एम. पी. परमेश्वरन का निधन हो गया
- उन्होंने वर्ष 1957 – 1975 तक मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में कार्य किया।
- वर्ष 1975 में उन्होंने केंद्र से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद विज्ञान के लोकप्रियकरण, जन-आंदोलनों तथा जमीनी स्तर की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया।
- 1975 के बाद वे केरल शास्त्र साहित्य परिषद (Kerala Sasthra Sahithya Parishad) से सक्रिय रूप से जुड़े।
- उन्होंने ऑल इंडिया पीपुल्स साइंस नेटवर्क (All India People’s Science Network) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- उन्होंने स्थानीय स्तर पर विज्ञान से संबंधित पहलों का समर्थन किया, जिनमें धुआँ-रहित चूल्हे (Smokeless Stove) को बढ़ावा देना भी शामिल था।
- वर्ष 2022 में उन्हें ‘केरल श्री पुरस्कार’ (Kerala Sree Award) से सम्मानित किया गया, जो केरल का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…