प्रश्न – 7-9 अगस्त, 2025 को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) मुंबई (d) वाराणसी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7-9 अगस्त, 2025 को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इस सम्मेलन का मुख्य विषय है- “Evergreen Revolution – The Pathway to Biohappiness.”
- कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक महान हस्ती और खाद्य सुरक्षा के अग्रदूत, प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (एमएसएसआरएफ) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया
- प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन के सम्मान में भारत सरकार द्वारा एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…