प्रश्न-1 नवंबर, 2020 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स, 2020 का खिताब किसने जीता?
(a) जुईस हैमिल्टन
(b) वाल्टेरी बोट्टास
(c) डेनियल रिकियार्डो
(d) सर्जियो पेरेज
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 30 अक्टूबर, 2020 से 1 नवंबर, 2020 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2020 की 13वीं कार रेस एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स, 2020 इमोला, इटली में संपन्न हुई।
- यह रेस मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (यू.के.) ने जीत लिया।
- उन्होंने फॉर्मूला वन में रिकॉर्ड 93 वीं जीत हासिल की।
- इसी के साथ ही मर्सिडीज की टीम ने लगातार सातवीं बार टीम खिताब जीता है।
- यह टीम लगातार सात बार टीम खिताब। जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
- इस टीम ने फरारी के लगातार 6 टीम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
- इस कार रेस में मर्सिडीज के ही ड्राइवर वाल्टेरी बोट्टास (फिनलैंड) दूसरे स्थान पर रहे।
- रेनॉल्ट के ड्राइवर डेनियल रिकियार्डो (ऑस्ट्रेलिया) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…