प्रश्न – एबेल पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह भौतिकी के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रसिद्ध पुरस्कार है।
(2) वर्ष 2026 का यह पुरस्कार जर्मन गणितज्ञ गेर्ड फाल्टिंग्स(Gerd Faltings) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी
(3) इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2) (b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मार्च, 2026 को द नॉर्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा एबेल पुरस्कार,2026 प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी
- वर्ष 2026 का यह पुरस्कार जर्मन गणितज्ञ गेर्ड फाल्टिंग्स(Gerd Faltings) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी
- उन्हें “अंकगणितीय ज्यामिति (Arithmetic Geometry) में शक्तिशाली उपकरणों की शुरुआत करने और मॉर्डेल तथा लैंग के लंबे समय से लंबित डायोफैंटाइन अनुमानों (Diophantine Conjectures) को हल करने” के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
- वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले जर्मन गणितज्ञ हैं।
- वर्ष 2025 का यह पुरस्कार जापानी गणितज्ञ प्रसिद्ध मसाकी काशिवारा(Masaki Kashiwara ) को प्रदान किया गया था
- इस पुरस्कार के बारे में —
- गणित का नोबेल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
- इसकी स्थापना नॉर्वे सरकार द्वारा नोर्वे के महान गणितज्ञ नील्स एबेल की स्मृति में नॉर्वे द्वारा 2002 में की गई थी।
- एस.आर.श्रीनिवास वर्धन (वर्ष 2007) इस पुरस्कार के एकमात्र भारतीय विजेता हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://abelprize-no.translate.goog/article/2026/gerd-faltings-awarded-2026-