प्रश्न-23 मार्च‚ 2022 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने वर्ष 2022 हेतु किसे प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की?
(a) डेनिस पार्नेल सुलिवन
(b) कैरन उहलेनबेक
(c) जॉन एफ. नैश
(d) ग्रेगरी मारगुलिस
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 23 मार्च‚ 2022 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार‚ 2022 की घोषणा की।
- इस वर्ष यह पुरस्कार अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन (Dennis Parnell Sullivan) को प्रदान किया जाएगा।
- उन्हें यह पुरस्कार टोपोलॉजी में उनके व्यापक योगदान (विशेष रूप से इसके बीजगणितीय‚ ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में) के लिए दिया गया।
- उल्लेखनीय है कि टोपोलॉजी (संस्थिति विज्ञान) गणित का व्यापक क्षेत्र है।
- इसे ज्यामिति के विस्तार के रूप में देखा जाता है।
- इसमें उन गुणों का अध्ययन किया जाता है जो वस्तुओं को सतत रूप से विकृत करने पर उनमें बने रहे हैं।
- गणित का नोबेल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार की स्थापना के लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 वर्ष 2002 को नॉर्वे में की गई थी।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…