प्रश्न- अभी हाल ही में एबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी इसे किस क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है?
(a) जन्तु विज्ञान
(b) गणित
(c) रसायन विज्ञान
(d) मानव विज्ञान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 25 मार्च, 2015 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंसेंज एन्ड लेटर्स (The Norwegian Academy of Science and Letters) ने वर्ष 2015 के एबेल पुरस्कार (Able Prize) की घोषणा की।
- इस बार का एबेल पुरस्कार दो अमेरिकी गणितज्ञों जॉन एफ. नैश जूनिअर (John F. Nash Jr.) और लुइस निरेनबर्ग (Louis Nireebarg) को देने की घोषणा की गयी।
- पुरस्कार के रूप में इन गणितज्ञों को 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर (6 Million Norwegian Kroner) राशि जो कि लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर के समतुल्य है प्रदान की जायेगी।
- ये पुरस्कार 19 मई को ओस्लो (Oslo) में आयोजित एक समारोह में नार्वे के राजा हेराल्ड (Harald) द्वारा गणितज्ञों को प्रदान किए जायेंगे।
- ध्यातव्य है कि गणित का नोबल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार की स्थापना के लिये नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी, 2002 को नार्वे में की गयी।
- जिसने पहला एबेल पुरस्कार 3 जून, 2003 में प्रदान किया। पहला पुरस्कार फ्रांस के गणितज्ञ जीन-पियरे सेर्रे (Jean Pierre Serre) को प्रदान किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.abelprize.no/nyheter/vis.html?tid=63589
http://english.dnva.no/c41976/seksjon/vis.html?tid=42024
https://www.sciencenews.org/blog/science-ticker/john-nash-louis-nirenberg-share-math%E2%80%99s-abel-prize
http://www.nature.com/news/beautiful-mind-john-nash-adds-abel-prize-to-his-nobel-1.17179