प्रश्न – अप्रैल, 2026 में कौन एप्पल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित हुए?
(a) जॉन टर्नस (b) रोबिन पाल
(c) कार्ल डगलॉस (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2026 में जॉन टर्नस एप्पल (Apple Inc.) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित हुए
- वर्तमान में वह एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख है
- वह सितंबर, 2026 से पदभार ग्रहण करेंगे
- इस पद पर वह टिम कुक का अस्थान लेंगे
- वर्ष 2011 से एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहे टिम कुक 1 सितंबर, 2026 को अपने 15 साल के नेतृत्व कार्यकाल के बाद पद छोड़ देंगे।
- वे कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में आसीन होंगे
- एप्पल (Apple Inc.) के बारे में-
- यह एक प्रमुख अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो स्मार्टफोन (iPhone), कंप्यूटर (Mac), टैबलेट (iPad), स्मार्टवॉच (Apple Watch) और सॉफ्टवेयर (iOS, macOS) जैसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का विकास, निर्माण और बिक्री करती है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी
- यह कंपनी अपने प्रीमियम डिजाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम और ‘इकोसिस्टम’ के लिए दुनिया भर में मशहूर है, और राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/hi/tim-cook-to-step-down-as-apple-ceo-in-september