प्रश्न-हाल ही में एन.आर. नारायण मूर्ति समिति ने वैकल्पिक निवेश उद्योग (AIF) के लिए एक अनुकूल कर प्रणाली और नियामकीय ढांचे का सुझाव दिया है। यह समिति गठित की गई थी-
(a) सेबी द्वारा
(b) आरबीआई द्वारा
(c) वित्त मंत्रालय द्वारा
(d) सीबीडीटी द्वारा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 19 जनवरी, 2018 को एन.आर. नारायण मूर्ति समिति ने वैकल्पिक निवेश उद्योग (AIF) के लिए के लिए एक अनुकूल कर प्रणाली और नियामकीय ढांचे का सुझाव दिया है।
- ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मार्च, 2015 में इंफोसिस के सह संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय स्थायी समिति ‘वैकल्पिक निवेश नीति परामर्श समिति’ का गठन किया था।
- इस समिति को वैकल्पिक निवेश के लिए नया नियामकीय ढांचा बनाना था।
- यह समिति की तीसरी रिपोर्ट है।
- समिति ने अपनी पहली और दूसरी सिफारिशें क्रमशः जनवरी, 2016 और नवंबर, 2016 में दी थीं।
- समिति ने वैकल्पिक निवेश कोष की अलग श्रेणी के रूप में सोशल एंटरप्राइजेज का सुझाव दिया।
- विदेशों से परिचालन कर भारत में निवेश करने वाले विदेशी कोष प्रबंधकों को अपना कोष प्रबंधन और प्रशासन देश में स्थानांतरित करने को प्रोत्साहित करने के लिए समिति ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IIFC): एआईएफ को जगह देने के लिए एक अनुकूल कर और नियामकीय व्यवस्था का सुझाव दिया है।
- इसके साथ ही समिति ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कोष का आवंटन श्रेणी एक एआईएफ सामाजिक उपक्रम कोष में करने को कहा है।