प्रश्न-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए एन्डुरन्स (Endurance) मिशन का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या तलाशना है?
(a) मंगल ग्रह पर जीवन
(b) शुक्र ग्रह पर जीवन
(c) पृथ्वी पर जीवन संभव क्यों है
(d) नए धूमकेतु
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

अन्य प्रमुख तथ्य
- एन्डुरन्स मिशन के तहत लॉन्च किए गए स्पेसक्राफ्ट से वैज्ञानिक पृथ्वी की इलेक्ट्रिक क्षमता को मापने का प्रयास करेंगे।
- वैज्ञानिक इसके माध्यम से पता लगाना चाहते हैं कि हमारे नजदीकी ग्रहों जैसे शुक्र एवं मंगल पर जीवन क्यों नहीं उत्पन्न हो सका
- वैज्ञानिक इस मिशन की सहायता से इस तथ्य का पता लगाना चाहते हैं कि ऐसा क्या है कि पृथ्वी पर ही जीवन संभव है।
- एन्डुरन्स यान पृथ्वी के वायुमंडल से निकलने वाले इलेक्ट्रॉनों को मापेगा।
- इस मिशन के माध्यम से वैज्ञानिक ये पता करने की भी कोशिश करेंगे कि पृथ्वी पर पानी क्यों है और शुक्र ग्रह पर पानी की अनुपस्थिति क्यों है।
संबंधित लिंक भी देखें…