प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में बीसीसीआई ने किसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का प्रमुख बनाया है?
(a) वीरेंदर सहवाग
(b) संजय मांजरेकर
(c) वीवीएस लक्ष्मण
(d) विजय दहिया
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 14 नवंबर‚ 2021 की बीसीसीआई द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार‚ भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अगले प्रमुख होंगे।
- वह इस पद पर राहुल द्रविड़ का स्थान लेंगे‚ जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
- लक्ष्मण इससे पूर्व आईपीएल की फ्रेंजाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर की भूमिका का निर्वहन कर रहे थे।
- इस काम के हिस्से के तौर पर लक्ष्मण को भारत अंडर-19 और भारत ‘ए’ टीमों की तैयारी भी देखनी होगी‚ जो सीनियर स्तर पर टीम में जगह बनाने का रास्ता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espn.in/cricket/story/_/id/32637535/vvs-laxman-accepts-bcci-offer-become-nca-chief