एनजीसी 691 (NGC 691)

प्रश्न. मई‚ 2021 में नासा के हबल टेलीस्कोप ने एक सर्पिल आकार की आकाशगंगा की तस्वीर खींची है। जिसका नाम है—
(a) एनजीसी 541 (b) एनजीसी 602
(c) एनजीसी 1305 (d) एनजीसी 691
उत्तर—(d)

  • मई‚ 2021 में अमेरिकी एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने एनजीसी 691 (NGC 691) नामक एक सर्पिल आकार की आकाशगंगा की तस्वीर खींची है।
  • NGC 691 एक सर्पिल आकार की आकाश गंगा है‚ जो पृथ्वी से लगभग 120 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
  • इस आकाशगंगा की खोज ब्रिटिश खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने नवंबर‚ 1786 में की थी।
  • यह एनजीसी 691 समूह का सबसे प्रमुख सदस्य है‚ जो विभिन्न आकृतियों और रंगों की 9 आकाशगंगाओं का संग्रह है।
  • एनजीसी 691 को एलईडीए 6793‚ यूजीसी 1305 और टीसी 448 के रूप में भी जाना जाता है। इसका कुल व्यास 130,000 प्रकाश वर्ष है।
  • इस आकाशगंगा की तस्वीर हबल के ’वाइल्ड फील्ड
  • कैमरा-3 से ली गई है।
  • हबल टेलीस्कोप एक बड़ी अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है जिसे वर्ष 1990 में अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा लांच किया गया था।
  • वैज्ञानिकों द्वारा हबल टेलीस्कोप का उपयोग सबसे दूर स्थित सितारों और आकाशगंगाओं के साथ-साथ हमारे सौरमंडल के ग्रहों को देखने एवं उनका अवलोकन करने हेतु किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/image-feature/goddard/2021/hubble-images-a-galaxy-in-dazzling-detail