एनएससीएसटीआई 2.0

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक 2.0 (एनएससीएसटीआई 2.0) के बारे में सही नहीं है?
(a) एनएससीएसटीआई 2.0 रूपरेखा को क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा विकसित किया गया है।
(b) इसमें 59 मूल्यांकन मानकों को बढ़ाकर 73 कर दिया गया है ताकि व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके।
(c) यह रूपरेखा 160 से अधिक प्रशिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों और मूल्यांककों से विचार-विमर्श कर तैयार की गई है।
(d) इसका समावेशी डिज़ाइन इसे सरकार के सभी केंद्र स्तरों, राज्य और शहरी स्थानीय निकायों के प्रशिक्षण संस्थानों के अनुकूल बनाता है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जुलाई, 2025 को सिविल सेवा अधिकारी संस्थान (सीएसओआई) में ‘सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक 2.0’ (एनएससीएसटीआई 2.0) का शुभारंभ किया।
  • यह रूपरेखा क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) द्वारा विकसित की गई है।
  • उन्नत एनएससीएसटीआई 2.0 संरचना सिविल सेवा प्रशिक्षण के लिए ज्यादा परिष्कृत, समावेशी तथा भविष्य के लिए तैयार दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
  • पुराने 59 मूल्यांकन मानकों को घटाकर 43 कर दिया गया है जिससे स्पष्टता और परिणाम-उन्मुख मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके।
  • यह रूपरेखा 160 से अधिक प्रशिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों और मूल्यांककों से विचार-विमर्श कर तैयार की गई है।
  • इसका समावेशी डिज़ाइन इसे सरकार के सभी केंद्र स्तरों, राज्य और शहरी स्थानीय निकायों के प्रशिक्षण संस्थानों के अनुकूल बनाता है।
  • बदलते शिक्षण परिदृश्य के मद्देनजर यह संरचना डिजिटल रूप से संरेखित है तथा इसमें हाइब्रिड शिक्षण मॉडल और एआई-संचालित प्रशिक्षण तंत्र भी शामिल किया गया है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यह दूरदर्शी है, तथा इसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस), कर्मयोगी योग्यता मॉडल (केसीएम) और अमृत ज्ञान कोष (एजीके) जैसे प्रगतिशील तत्वों को एकीकृत किया गया है।
  • बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव जैसे देशों ने भारत के मिशन कर्मयोगी मॉडल में रुचि दिखाई है, जिससे भारत की प्रशासनिक सुधारों में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका स्पष्ट होती है।
  • केवल दो वर्षों में, 195 से अधिक सीएसटीआई पहले ही एनएससीएसटीआई के तहत मान्यता प्राप्त कर चुके हैं।
  • उन्नत संस्करण वास्तविक समय फीडबैक और सीबीसी के सहभागी शासन के सिद्धांत पर आधारित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2145819

https://cbc.gov.in/node/912#:~:text=In%20the%20keynote%20address%20by,centric%20and%20performance%2Ddriven%20bureaucracy.