प्रश्न – मई, 2025 में एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के साथ कितनी मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए?
(a) 500 मेगावाट (b) 810 मेगावाट
(c) 1000 मेगावाट (d) 1200 मेगावाट
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई, 2025 में एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के साथ 810 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) नवरत्न पीएसयू एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) की 100% सहायक कंपनी है।
- हस्ताक्षर समारोह जयपुर में आयोजित किया गया।
- यह 810 मेगावाट की सौर परियोजना राजस्थान के बीकानेर जिले के पुगल सोलर पार्क में स्थापित की जाएगी।
- यह परियोजना राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा एक प्रतिस्पर्धी टैरिफ-आधारित बोली प्रक्रिया के माध्यम से नीलाम की गई थी।
- इसे नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क (UMREPP) योजना – मोड 8 के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।
- यह अब तक का एनएलसीआईएल का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट है।
- परियोजना के चालू होने के बाद यह लगभग 2 बिलियन यूनिट (BU) हरित ऊर्जा प्रति वर्ष उत्पन्न करेगी।
- यह परियोजना प्रति वर्ष लगभग 1.5 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाएगी।
- एनएलसीआईएल, जो 1 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने वाला भारत का पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (CPSU) है, अब 2030 तक 10 गीगावाट हरित ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के अपने लक्ष्य के निकट पहुंच रहा है। जो भारत के डीकार्बोनाइजेशन और ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों के अनुरुप है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…