प्रश्न-अप्रैल‚ 2021 में प्रारंभ किए गये ‘माईएनईपी 2020’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
(1) एनसीटीई के वेबपोर्टल पर ‘माईएनईपी 2020’ मंच का प्रारंभ केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया।
(2) यह मंत्र ‘एनपीएसटी’ तथा ‘एनएमएम’ के विकास को लेकर मसौदा तैयार करने के लिए हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करता है।
(3) ‘माईएनईपी 2020’ मंच का संचालन 1 अप्रैल‚ 2021 से 31 मार्च‚ 2022 तक किया जाएगा।
(4) इसके तहत विशेषज्ञ समिति परामर्स अवधि के दौरान एकत्र किए गये सुझावों की व्यापक समीक्षा करेगी तथा अंत में सार्वजनिक समीक्षा के लिए मसौदा तैयार करेगी।
उपर्युक्त दिए गये कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथन का चुनाव करे-
(a) 1 एवं 2
(b) 1, 2 एवं 3
(c) 2, 3 एवं 4
(d) 1, 2 एवं 4
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 1 अप्रैल‚ 2021 को केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने एनसीटीई (NCTE) वेबपोर्टल पर ‘माईएनईपी 2020’ (My NEP 2020) मंच की शुरूआत की।
- यह मंच ‘नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स’ (NPST) और ‘नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग प्रोग्राम मेम्बरशिप’ (NMM) के विकास को लेकर मसौदा तैयार करने के लिए हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करता है।
- ‘माईएनईपी 2020’ मंच का संचालन 1 अप्रैल से 31 मई‚ 2021 तक किया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि डिजिटल परामर्स का यह अभ्यास शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में सतत एवं सकारात्मक बदलाव के लिए शिक्षक नीति पर दस्तावेज तैयार करने के लिए शिक्षक‚ शिक्षा से जुड़े‚ शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों की भागीदारी की परिकल्पना करता है।
- गौरतलब है कि ‘एनईपी 2020’ के उपरोक्त दो बड़े सुझावों पर दस्तावेजों को तैयार करने के लिए एनसीटीई व्यक्तियों तथा संगठनों के साथ निकट परामर्स का काम करेगा।
- इसके तहत विशेषज्ञ समिति परामर्श अवधि के दौरान एकत्र किये गये सुझावों की व्यापक समीक्षा करेगी तथा अंत में सार्वजनिक समीक्षा के लिए मसौदा तैयार करेगी।
- हितधारकों में से समीक्षकों के द्वारा की गई टिप्पणियां प्राप्त होने के उपरांत इनका उपयोग अधिसूचना के लिए एक अंतिम मसौदा तैयार करने में की जाएंगी।
लेखक-आलोक पांण्डेय
संबंधित लिंक भी देखें…