एनईएसटीएस – टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य समझौता

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 9 जुलाई, 2025 को जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) और टाटा मोटर्स लिमिटेड ने समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
(b) यह समझौता केवल 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा।
(c) इसका उद्देश्य जनजातीय छात्रों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार प्रदान करना है।
(d) यह समझौता पाँच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 जुलाई, 2025 को जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) और टाटा मोटर्स लिमिटेड ने जनजातीय युवाओं को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौता – ज्ञापन उद्देश्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले जनजातीय छात्रों को टाटा मोटर्स कौशल्य कार्यक्रम (Kaushalya Program) के माध्यम से कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
  • यह पाँच वर्षीय समझौता, हस्ताक्षर की तिथि से प्रभावी होगा।
  • यह राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों एवं सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप रोजगार और शिक्षा पर केंद्रित है।
  • इससे 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के ईएमआरएस में नामांकित 50,000 से अधिक कक्षा 12 के विद्यार्थियों को लाभ होने की संभावना है।
  • इस सहयोगात्मक समझौते का मुख्य उद्देश्य आजीविका सृजन में दोनों संगठनों के साझा हितों को आगे बढ़ाना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/nests-launches-multi-pronged-initiatives-with-unicef-tata-motors-to-boost-education-and-employment-for-tribal-youth