एडीएमएम-प्लस समुद्री क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास

ADMM-Plus Maritime Security Exercise

प्रश्न-30 अप्रैल से 13 मई, 2019 के मध्य एडीएमएम-प्लस समुद्री क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) सिंगापुर
(b) दक्षिण कोरिया
(c) न्यूजीलैंड
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 अप्रैल से 13 मई, 2019 के मध्य आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM) प्लस समुद्री सुरक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (ASEAN Defence Minister’s Meeting (ADMM)-Plus Mari Time Security Field Training Exercise) बुशान (Busan) दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास सिंगापुर और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें ADMM-Plus देशों के लगभग 700 कर्मियों के साथ 19 जहाज और 10 विमान शामिल हो रहे हैं।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कोलकाता और शक्ति भारत की ओर से भाग ले रहे हैं।
  • ADMM-Plus देशों में दस आसियान देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत, कोरिया, गणराज्य न्यूजीलैंड, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी।
  • स्थापना के बाद से ADMM Plus ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ाने के लिए स्थिर सैन्य-से-सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mindef.gov.sg/web/portal/mindef/news-and-events/latest-releases/article-detail/2019/april/28apr19_nr
https://www.business-standard.com/article/news-ani/indian-navy-ships-kolkata-shakti-arrive-in-south-korea-to-participate-in-admm-plus-119042900002_1.html