एडीआईपीईसी (ADIPEC)-2022

प्रश्न-एडीआईपीईसी (ADIPEC)-2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह एक अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्मेलन है।
2. यह 31 अक्‍टूबर से 3 नवंबर, 2022 के मध्य अबूधाबी, यूएई में आयोजित हुआ।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्‍व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।
  • कार्यक्रम के दौरान, उन्‍होंने भारतीय पेट्रोलियम उद्योग संघ (FIPI) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा संयुक्‍त रूप से स्थापित भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.adipec.com/media/g24ncebe/adipec-2022-october-preview.pdf