प्रश्न – हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉण्ड जारी किए गए हैं।
इस संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-
(क) SBI ने 10000 करोड़ रुपये की कीमत वाले AT-1 बॉण्ड जारी किए हैं।
(ख) AT-1 बॉण्ड की एक निश्चित परिपक्वता तिथि होती है।
(ग) यह निवेशकों के लिए जोखिम भरा माना जाता है और इसलिए निवेशकों को इन पर तुलनात्मक रूप से अधिक ब्याज प्राप्त होता है।
(a) तीनों कथन (क)‚ (ख) तथा (ग) सही हैं।
(b) केवल कथन (क) व (ख) सही है।
(c) केवल कथन (क) व (ग) सही है।
(d) केवल कथन (ख) व (ग) सही है।
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –
- जुलाई‚ 2023 में SBI ने 10000 करोड़ रुपये की कीमत वाले AT-1 बॉण्ड जारी किए हैं।
- SBI द्वारा इन बॉण्ड्स को 8.1% की कूपन दर पर जारी किया गया है।
- यह चर्चा में इसलिए बनें हुए हैं; क्योंकि इन बॉण्ड्स के प्रति निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

- AT-1 बॉण्ड में किसी भी अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट की तुलना में अधिक अस्थिरता होती है‚ क्योंकि ये ब्याज दरों‚ क्रेडिट रेटिंग और बाजार भावनाओं में बदलाव के प्रति संवेदनशील होते हैं।
- इस अस्थिरता और अतरलता के कारण निवेशक इनमें कम रुचि दिखा रहे हैं‚ इसलिए ये चर्चा में बना हुआ है।
लेखक – दिनकर मिश्रा
संबंधित लिंक भी देखें…