प्रश्न-हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने एजी पेरारिवनल को रिहा करने का आदेश दिया। यह व्यक्ति निम्नलिखित में से किस हत्याकांड से संबंधित है?
(a) इंदिरा गांधी हत्याकांड
(b) राजीव गांधी हत्याकांड
(c) बेअन्त सिंह हत्याकांड
(d) प्रमोद महाजन हत्याकांड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 18 मई‚ 2022 को उच्चतम न्यायालय ने राजीव गांधी की हत्या में आजीवन कारावास के दोषी एजी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया।
- उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनच्छेद 142 का इस्तेमाल करके इस आदेश को पारित किया।
- गौरतलब है कि पेरारिवलन पिछले 31 वर्षों से जेल में बंद थे।
- ध्यातव्य है कि 21 मई‚ 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक जनसभा के दौरान हुए बम बिस्फोट से उनकी मृत्यु हो गई थी।
- पेरारिवलन पर राजीव गांधी की हत्या में आत्मघाती हमलावर द्वारा इस्तेमाल किए गए बम हेतु बैटरी खरीदने का आरोप है।
- पेरारिवलन को वर्ष 1998 में टाडा (TADA) कोर्ट ने मौत की सजा सुनाइ्र थी‚ जिसे बाद में वर्ष 2014 में आजीवन कारावास ने बदल दिया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…