प्रश्न-निम्नलिखित में से किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने हाल ही में एक्सीट्रीम मैसिव MIMO तकनीक का प्रदर्शन किया?
(a) आई.आई.टी मुंबई
(b) आई.आई.टी. मद्रास
(c) आई.आई.टी. दिल्ली
(d) आई.आई.टी. हैदराबाद
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

- अन्य तथ्य
- Extreme Massive MIMO अगली पीढ़ी की तकनीक के रूप में आगे आया है।
- इसमें बहुत बड़े एंटीना व्यूह रचना का उपयोग किया जाता है।
- इसमें आधार स्टेशन पर कई एंटेना का उपयोग करके‚ बड़े पैमाने पर MIMO द्वारा सेलुलर नेटवर्क की कवरेज क्षमता बढ़ाई जाती है।
- यह तकनीक अब मुख्य धारा (Mainstream) बन गई है और 5G का एक अभियान अंग है।
- IIT हैदराबाद का प्रयोग
- IIT-H ने पहले एक प्रयोगात्मक अनुसंधान प्रोटोटाइप विकसित किया‚ ताकि प्राप्त करने योग्य प्रदर्शन सीमाओं की जानकारी हासिल हो सके।
- इसमें 192 एंटेना और 48 रेडियो फ्रीक्वेंसी चेन के उपयोग द्वारा पाया गया कि एक ही स्पेक्ट्रम में 24-36 उपयोगकर्ताओं तक सेवा दी जा सकती है।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://telecom.economictimes.indiatimes.com/news/iit-hyderabad-takes-early-lead-in-6g-extreme-massive-mimo-technology/91263558