एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान

प्रश्न-केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस तिथि को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया?
(a) 5 जून, 2021
(b) 6 जून, 2021
(c) 8 जून, 2021
(d) 10 जून, 2021
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान 2 माह तक संचालित होगा।
  • इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और चिह्नित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को समाप्त करने हेतु जागरूकता का प्रसार करना है।
  • यह अभियान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जीआईजेड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और फिक्की के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है।
  • इस अभियान के अंतर्गत चार ऑनलाइन क्षेत्रीय कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर लोगों तक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के संदेश को फैलाने हेतु एक सोशल मीडिया अभियान भी शामिल होगा।
  • इस अवसर पर प्रकाश जावड़ेकर ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रदूषण से निपटने और एकल प्लास्टिक के उन्मूलन के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु ‘इंडिया प्लास्टिक चैलेंज-हैकथॉन 2021’ की घोषणा की।
  • यह हैकथॉन एक अनूठी प्रतियोगिता है, जो स्टार्ट-अप्स/उद्यमियों और उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प को विकसित करने के लिए अभिनव समाधान विकसित करने का आह्वान करती है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1725458