‘एकलव्य’ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म लॉन्च

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. नवंबर 2024 में भारतीय सेना के प्रमुख-जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए ‘एकलव्य’ नामक एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।
2.इस प्लेटफ़ॉर्म को “भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान” (BISAG-N), गांधी नगर द्वारा शून्य लागत पर विकसित किया गया है और साथ ही सूचना प्रणाली महानिदेशालय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (1) और (2) दोनों (b) केवल (1)
(c) केवल (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • कब – नवंबर 2024
  • किसके द्वारा – भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
  • क्या है ‘एकलव्य’ – ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म
  • एकलव्य सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है – सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय के तत्वावधान में (प्रायोजक-आर्मी वार कॉलेज)
  • कार्य – भारतीय सेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु
  • एकलव्य प्लेटफॉर्म पर पाठ्यक्रमों की तीन श्रेणियां हैं –
    • पहली श्रेणी – ‘प्री-कोर्स प्रिपरेटरी कैप्सूल’
    • दूसरी श्रेणी – नियुक्ति या विशिष्ट असाइनमेंट-संबंधी पाठ्यक्रम
    • तीसरी श्रेणी – प्रोफेशनल डेवलपमेंट सूट
  • विशेषताएँ –
    • प्लेटफ़ॉर्म सेना डेटा नेटवर्क पर होस्ट किया गया है और इसमें स्केलेबल आर्किटेक्चर है।
    • यह भारतीय सेना के किसी भी प्रशिक्षण संस्थान को जोड़ने और कई पाठ्यक्रमों की मेज़बानी करने में सक्षम है।
  • इस प्लेटफ़ॉर्म को “भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान” (BISAG-N), गांधी नगर द्वारा शून्य लागत पर विकसित किया गया है, साथ ही सूचना प्रणाली निदेशालय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2078584