एएलएलवाई प्रणाली से पहली रोबोटिक कस्टम लेजर मोतियाबिंद सर्जरी

प्रश्न – 28 अगस्त, 2025 को कौन-सा सरकारी संस्थान भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा बना जिसने अत्याधुनिक एएलएलवाई अडैप्टिव मोतियाबिंद उपचार प्रणाली का उपयोग करते हुए रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी की?
(a) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली
(b) आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफ़रल (AHRR)
(c) सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली
(d) नेत्र विज्ञान संस्थान, हैदराबाद
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अगस्त, 2025 को आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) अत्याधुनिक एएलएलवाई अडैप्टिव मोतियाबिंद उपचार प्रणाली का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी करने वाला भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान बना।
  • नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा की गई यह सर्जरी फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (एफएलएसीएस) तकनीक पर आधारित थी।
  • यह प्रक्रिया पारंपरिक मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा की तुलना में कहीं अधिक सटीक, सुरक्षित और उन्नत है।
  • फेम्टो सेकंड लेज़र तकनीक की विशेषता यह है कि यह सर्जरी के कई जटिल चरणों (कॉर्नियल चीरे लगाना,कैप्सुलोटोमी करना और मोतियाबिंद को सूक्ष्म स्तर पर तोड़ना) को स्वचालित कर देती है।
  • इन प्रक्रियाओं को लेज़र द्वारा माइक्रोन स्तर की सटीकता के साथ पूरा किया जाता है, जिससे न केवल चिकित्सकीय त्रुटियों की संभावना घटती है, बल्कि रोगी को शीघ्र और उत्तम परिणाम भी प्राप्त होते हैं।
  • यह ऐतिहासिक सर्जरी ब्रिगेडियर एस.के. मिश्रा के नेतृत्व में एक 61 वर्षीय मरीज पर की गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2161533

https://www.newsonair.gov.in/delhi-military-hospital-first-to-perform-robotic-custom-laser-cataract-surgery