प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 18–19 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट-2026 भारत मंडपम , नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इस समिट का मुख्य विषय – “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” था
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18–19 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट-2026 भारत मंडपम , नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इस समिट का मुख्य विषय – “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” था
- इसका समापन “न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट” को अपनाने के साथ हुआ।
- यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण
मील का पत्थर है। - इस घोषणा-पत्र को 91 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त हुआ, जो आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई के उपयोग पर व्यापक वैश्विक सहमति को दर्शाता है।
- यह घोषणा-पत्र इस बात पर बल देता है कि एआई के लाभ पूरी मानवता के लिए समान रूप से उपलब्ध हों।
- यह निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर देता है:
• अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहु-हितधारक https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2231208®=3&lang=2#:~:text=Guided%20by%20the%20principle%20of,Respecting%20national%20sovereignty
https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/40809
सहभागिता को सुदृढ़ करना
• राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान
• सुलभ और विश्वसनीय ढाँचों के माध्यम से एआई को आगे बढ़ाना - घोषणा-पत्र सात प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जो वैश्विक एआई सहयोग की नींव हैं:
- एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण
- आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण
- सुरक्षित और विश्वसनीय एआई
- विज्ञान के लिए एआई
- सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुंच
- मानव पूंजी विकास
- लचीली, कुशल और नवाचारी एआई प्रणालियाँ
- समिट के दौरान कई स्वैच्छिक और सहयोगात्मक वैश्विक पहलें घोषित की गईं:
- एआई के लोकतांत्रिक प्रसार हेतु चार्टर
• मूलभूत एआई संसाधनों तक किफायती पहुंच को बढ़ावा
• स्थानीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन - ग्लोबल एआई इम्पैक्ट कॉमन्स
• एआई उपयोग मामलों को वैश्विक स्तर पर विस्तार और दोहराव हेतु मंच
• विकास प्रभाव के लिए देशों के बीच सहयोग सक्षम करना - ट्रस्टेड एआई कॉमन्स
• उपकरणों, मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं का भंडार
• सुरक्षित और विश्वसनीय एआई प्रणालियों के विकास में सहयोग - विज्ञान हेतु एआई संस्थानों का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क
• वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग को प्रोत्साहन
• एआई-संचालित अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करना - एआई सामाजिक सशक्तिकरण मंच
• ज्ञान-साझाकरण और विस्तार योग्य समाधानों को बढ़ावा
• समान और समावेशी एआई अपनाने पर जोर - एआई कार्यबल विकास प्लेबुक एवं पुनः कौशल सिद्धांत
- एआई कौशल, पुनः-कौशल (Reskilling) और साक्षरता को समर्थन
• एआई-चालित अर्थव्यवस्था के लिए देशों को तैयार करना
7.लचीली और कुशल एआई हेतु मार्गदर्शक सिद्धांत
- ऊर्जा-कुशल एआई प्रणालियों पर ध्यान
- एआई अवसंरचना लचीलापन पर आधारित प्लेबुक द्वारा समर्थित
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…