एअर मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ

AIR MARSHAL BIRENDRA SINGH DHANOA

प्रश्न-अभी हाल ही में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का कार्यभार संभालने वाले वीरेंन्द्र सिंह धनोआ ने किसके स्थान पर कार्यभार संभाला-
(a) एअर मार्शल विनोद मांगलिक
(b) एअर मार्शल अभिनव शर्मा
(c) एअर मार्शल रविकांत शर्मा
(d) एअर मार्शल रवि शर्मा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 जून, 2015 को एअर मार्शल वीरेंद्र सिंह धनोआ ने वायुसेना के उप-प्रमुख का कार्यभार संभाला।
  • जून 1978 में इन्हें भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पाइलट के रूप में कमीशन दिया गया था।
  • ध्यातव्य है कि इन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाकू स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया और स्वयं पहाड़ी इलाकों में अनेक रात्रिकालीन मिशन उड़ाने भरीं।
  • उल्लेखनीय है कि वायु सेना के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्ति से पूर्व वे दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एअर आफीसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।
  • एअर मार्शल रविकांत शर्मा के स्थान पर एअर-मार्शल धनोआ वायु सेना के उप-प्रमुख बने हैं। रविकांत शर्मा 40 वर्ष की शानदार सेवा के बाद 31 मई, 2015 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • एअर मार्शल धनोआ को वर्ष 1999 में सराहनीय सेवा के लिए युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल और वर्ष 2015 में विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=122188
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/air-marshal-birender-singh-dhanoa-is-iafs-new-vice-chief/articleshow/47503985.cms
http://www.uniindia.com/news/national/air-marshal-birender-singh-dhanoa-takes-over-as-vice-chief-of-iaf/77533.html