एंटी-ड्रोन सिस्टम ‘इंद्रजाल’ का अनावरण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) नवाचार और तकनीकी कौशल में हैदराबाद स्थित निजी कंपनी ग्रेने रोबोटिक्स ने विश्व का प्रथम और एकमात्र स्वायत्त विस्तृत क्षेत्र काउंटर-मानवरहित विमान प्रणाली (सी-यूएएस) ‘इंन्द्रजाल’ का अनावरण किया है।
(ii) ‘इन्द्रजाल’ पूर्णरूप से भारत में निर्मित एवं विकसित किया गया है‚ जो प्रौद्योगिकी और रक्षा में देश की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है/हैं
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • सितंबर‚ 2023 में भारत के पहले एआई-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम ‘इंद्रजाल’ का अनावरण किया गया है।
  • इसे हैदराबाद स्थित कंपनी ‘ग्रेने रोबोटिक्स’ द्वारा निर्मित एवं विकसित किया गया है।
  • ‘इन्द्रजाल’ प्रौद्योगिकी की 12 अनूठी परतों पर बनाया गया है।
  • यद्यपि इसका कवरेज 360 डिग्री तक फैला हुआ है तथा यह विश्व का प्रथम एंटी ड्रोन सिस्टम है जो सूक्ष्म‚ लघु‚ मध्यम और अतिरिक्त बड़े ड्रोनों से रक्षा करने में सक्षम है।
  • इन्द्रजाल यूएवीे‚ इनकमिंग वेपन‚ लोइटरिंग म्यूनिशन‚ लो आर सी एस लक्ष्यों जैसे खतरों के खिलाफ प्रति सिस्टम 1000-2000 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र की स्वायत्त रूप से रक्षा करेगा।
  • ‘इंद्रजाल’ ड्रोन सिस्टम बहुत ही कम समय सीमा में खतरों का जवाब देने में सक्षम है‚ जिसमें खतरे का जीवनकाल 30 सेकंड से कुछ मिनटों तक होता है।

लेखक-नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/grene-robotics-demonstrates-world-s-only-counter-drone-tech-indrajaal-123090300639_1.html

https://www.ndtv.com/india-news/hyderabad-firm-unveils-indias-first-ai-powered-anti-drone-system-4356902

https://www.thehindubusinessline.com/info-tech/grene-robotics-unveils-autonomous-anti-drone-system/article67266526.ece