प्रश्न-23 नवंबर, 2020 को किसने विदेश मंत्रालय के समन्वय से ‘उमंग’ ऐप का अंतरराष्ट्रीय वर्जन लांच किया?
(a) रविशंकर प्रसाद
(b) एम.वेंकैया नायडू
(c) स्मृति ईरानी
(d) डॉ.एस. जयशंकर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 नवंबर, 2020 को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी संचार तथा विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विदेश मंत्रालय के समन्वय से ‘उमंग’ ऐप का अंतरराष्ट्रीय वर्जन लांच किया।
- उल्लेखनीय है कि ‘उमंग’ के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन में इसका अंतरराष्ट्रीय वर्जन लांच हुआ।
- अब यह कुछ चुने हुए देशों अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, ऑस्ट्रेया और न्यूजीलैंड में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
- यह भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों, अप्रवासी भारतीयों और भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों को मदद करेगा।
- यह एक यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस है, जो कि भारत सरकार की एक पहल है।
- यह एक एकीकृत, सुरक्षित, बहुस्तरीय, बहुभाषी और विभिन्न सेवाओं का मोबाइल एप्लीकेशन है।
- यह केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सेवाएं उपलबध कराता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…