प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में लांच किया गया उपग्रह‚ झोंगक्सिंग-1D निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) दक्षिण कोरिया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- नवंबर‚ 2021 में चीन ने एक नया संचार उपग्रह झोंगक्सिंग-1D (Zhongxing-1D) लांच किया।
- इसे चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में जियांग सैटेलाइट लांच सेंटर से लांच किया गया था।
- उपग्रह का प्रक्षेपण Long March-3B वाहक रॉकेट के माध्यम से किया गया‚ जिसने इसे पूर्व निर्धारित कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित कर दिया।
- इस उपग्रह का विकास China Academy of Space Technology द्वारा किया गया है।
- उपग्रह उच्च गुणवत्ता युक्त वॉयस डेटा एवं रेडियो टेलीवीजन प्रेषण सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।
- यह अभियान Long March शृंखला की 399वीं उड़ान थी।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…