उपग्रह: जियुआन-1 02E

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस देश ने हाल में जियुआन-1 02E नाम का उपग्रह लांच किया है?
(a) जापान
(b) चीन
(c) दक्षिण कोरिया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर‚ 2021 को चीन ने संसाधनों की खोज हेतु अपने एक नए उपग्रह जियुआन-1 02E को लांच किया।
  • यह उपग्रह उच्च रिजॉल्यूशन कैमरे से युक्त है‚ जो कि 5 मीटर के रिजॉल्यूशन के साथ पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है।
  • इस उपग्रह तथा उसकी लॉचिंग के बारे में विवरण चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) द्वारा दिया गया।
  • जियुआन-1 02E को फाइव-मीटर ऑप्टिकल सैटेलाइट-02 नाम से भी जाना जाता है।
  • इसका प्रक्षेपण उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन सैटेलाइट लांच सेंटर से लांग मार्च-4C रॉकेट द्वारा किया गया है।
  • इन्फ्रारेड‚ नियर इन्फ्रारेड और हाइपर स्पेक्ट्रल कैमरों से लैस यह उपग्रह पृथ्वी की पूर्ण-रंगीन पैनक्रोमैटिक तस्वीरें ले सकने में सक्षम है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार‚ उपग्रह की उच्च-रिजॉल्यूशन क्षमता तथा इसमें लगे विशेष कैमरे इंजीनियरों को चीन के भूवैज्ञानिक वातावरण के सर्वेक्षण में काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
  • लॉन्ग मार्च-4C की इस उड़ान में चीन ने एक अन्य छोटा उपग्रह भी भेजा‚ जो कि बीजिंग 101 माध्यमिक विद्यालय से संबंधित है।
  • यह माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की चीन में सहायक भूगोल शिक्षण‚ वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान संबंधी विविध क्रियाकलापों में सहायता प्रदान करेगा।
  • बीजिंग 101 माध्यमिक विद्यालय से संबंधित छोटे उपग्रह में विद्यालय उपयोगी वैज्ञानिक जानकारी जुटाने हेतु एक छोटा इमेजिंग कैमरा‚ इंटेलीजेंट प्रसंस्करण उपकरण (Intelligent Processing Equipment) भी लगाए गए हैं।
  • इस छोटे उपग्रह पर लगे उपरोक्त उपकरणों का उद्देश्य Semicondutor Thermoelectric generation संबंधी प्रयोगों में सहायता प्रदान करना है।
  • जियुआन-1 02E का वजन लगभग 2.5 किग्रा. है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.cgtn.com/news/2021-12-26/China-launches-new-Earth-resource-satellite-16iOVZxsTXa/index.html