उदयपुर विज्ञान केन्द्र

प्रश्न-28 फरवरी‚ 2021 को किस राज्य में उदयपुर विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया है?
(a) राजस्थान
(b) त्रिपुरा
(c) सिक्किम
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी‚ 2021 को त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने त्रिपुरा में उदयपुर विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया।
  • उदयपुर विज्ञान केन्द्र 22 वां केन्द्र है‚ जिसे राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) द्वारा विकसित करके राज्य सरकार को सौंपा गया है।
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विज्ञान संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना के तहत राज्य सरकारों को विज्ञान केन्द्र सुपुर्द किए जा रहें हैं।
  • इस विज्ञान केन्द्र की निर्माण लागत राशि 6 करोड़ रुपये है।
  • यह राशि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ-साथ त्रिपुरा के विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई है।
  • एनसीएसएम द्वारा सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में विज्ञान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
  • इस अवसर पर उन्होंने जानकारी प्रदान की कि एनसीएसएम वर्ष 2021 के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में 4 और नए विज्ञान केन्द्र खोलेगा।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/videos/national/science-centre-worth-rs-6-crore-inaugurated-tripura/