प्रश्न – 8 सितंबर,2026 को कौन उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गया?
(a) मोहसिन रजा (b) मुख्तार अब्बास नकवी
(c) दीपक जैन (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 सितंबर,2026 को मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किए गया
- उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा।
- इस आयोग में उनके साथ आठ सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
- वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्यमंत्री रह चुके हैं।
- वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
- उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के बारे में-
- यह उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए 3 जुलाई, 1969 को एक सदस्यीय अल्पसंख्यक आयोग स्थापित किया गया था। 1974 का आयोग का पुनर्गठन कर पांच सदस्यीय आयोग बनाया गया।
- इसे ‘उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994’ के तहत वैधानिक दर्जा दिया गया
- इस आयोग में एक अध्यक्ष और 8 सदस्य (दो महिला सदस्यों सहित) होते हैं.
- इसके अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है
- इसके तहत मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन समुदायों को अल्पसंख्यक माना गया है.
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://upcfm.in/wp-content/uploads/2026/01/act-1994_update.pdf?utm_s