प्रश्न-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में थाली एवं गिलास वितरण का लक्ष्य कब तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है?
(a) दिसंबर, 2016
(b) जनवरी, 2017
(c) फरवरी, 2017
(d) मार्च, 2017
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 28 अक्टूबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मोहनलालगंज के धनुवासांड में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को थाली एवं गिलास वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
- इसका उद्देश्य मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे भोजन को बच्चे ठीक से खा सकें यह सुनिश्चित करना है।
- इस योजना के तहत 1 करोड़ स्टेनलेस स्टील के गिलास तथा इनती ही संख्या में स्टील की थालियां छात्रों को वितरित की जाएंगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस हेतु 114 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दिसंबर, 2016 तक इसका वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा।
- इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत काम करने वाले रसोइयों का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3147
https://tactstorage.blob.core.windows.net/docnews/task-doc-2d3b8007-c978-4d62-bac9-e9fc6ac40a71.pdf