प्रश्न – वित्तीय वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद के मामले में उत्तर प्रदेश का स्थान क्या रहा?
(a) दूसरा
(b) तीसरा
(c) पहला
(d) चौथा
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेम (GeM) पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए क्रय और 26 नवंबर, 2024 को जारी की गई जेम क्रय नीति की समीक्षा की।
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से 22,337 करोड़ रुपये की खरीद के साथ उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है।
- सरकारी खरीद में सूक्ष्म और लघु उद्योगों (MSEs) का योगदान 43 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है।
- इस बढ़ोतरी में उत्तर प्रदेश-आधारित सूक्ष्म व लघु उद्योग का योगदान 82 प्रतिशत है।
- जेम पोर्टल के रिवर्स ऑक्शन पद्धति से 9700 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है।
- इसके साथ ही महिला उद्यमियों के व्यवसाय में 44 प्रतिशत, एससी-एसटी उद्यमियों के व्यवसाय में 48 प्रतिशत एवं स्टार्टअप उद्यमियों के व्यवसाय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- प्रदेश के क्रेताओं को कुल 42,648 करोड़ का व्यवसाय प्राप्त हुआ है।
- इसमें से इन्हें 15,617 करोड़ का व्यवसाय प्रदेश से प्राप्त हुआ, जबकि शेष 27 हजार से अधिक का व्यवसाय केंद्र सरकार व अन्य राज्यों से मिला है।
- मुख्यमंत्री को राज्य के जेम पोर्टल पर यूपी के शीर्ष 10 विभागों द्वारा की गई खरीद से भी अवगत कराया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…