उत्तर पूर्व: असम, नाबार्ड और असम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग अथॉरिटी के बीच समझौता

प्रश्नः अगस्त, 2021 में असम, नाबार्ड और असम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग अथॉरिटी(AIFA) ने इन्फ्रा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। तद्सार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
कथन

  1. समझौते के तहत 13200 करोड़ रुपये का अनिवार्य रूप से NIDA और RIAS के लिए उपयोग किया जाएगा
  2. एनआईडीए(NIDA) से आशय है – नाबार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अथॉरिटी
  3. RIAS का का पूर्ण रूप है – रूरल इंसेंटिव असिस्टेंस टू स्टेट गर्वनमेंट
    विकल्प
    A केवल 1
    B केवल 2
    C केवल 3
    D. उपरोक्त सभी
    उत्तर-(a)
    संबंधित तथ्य
  • असम, नाबार्ड और असम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग अथॉरिटी ने हाल ही में(अगस्त 2021) इन्फ्रा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • प्रमुख बिंदु
  1. समझौते के तहत 13200 करोड़ रुपये का अनिवार्य रूप से NIDA और RIAS के लिए उपयोग किया जाएगा
  2. एनआईडीए(NIDA) का तात्पर्य है – नाबार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट असिस्टेंस
  3. RIAS, का पूर्ण रूप है – रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर असिस्टेंस टू स्टेट गवर्नमेंट(राज्य सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना सहायता)
  4. समझौता-ज्ञापन के तहत राज्य के विकास के लिए विभिन्न पूंजी गहन परियोजनाओं को शुरू किया जायेगा, जिससे राज्य को विकास के नये रास्ते प्राप्त होंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/assam-nabard-and-assam-infrastructure-financing-authority-inks-mou-to-boost-infra-projects/articleshow/85050344.cms