उच्च कार्य निष्पादन कम्प्यूटिंग सुविधा ‘‘मिहिर’’ राष्ट्र को समर्पित

Dr. Harsh vardhan inaugurates high performance computing (HPC) facility at Noida

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहां पर उच्च कार्य निष्पादन कम्प्यूटिंग सुविधा ‘मिहिर’ को राष्ट्र को समर्पित किया?
(a) नई दिल्ली
(b) पुणे
(c) जोधपुर
(d) नोएडा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 30 जनवरी, 2018 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) नोएडा में उच्च कार्य निष्पादन कम्प्यूटिंग (High Performance Computing: HPC) सुविधा अर्थात सुपर कंप्यूटर मिहिर को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • ‘मिहिर’ का हिंदी में शाब्दिक अर्थ ‘सूर्य’ होता है।
  • इस उच्च क्षमता की कंप्यूटिंग सुविधा की अधिकतम अभिकलनात्मक क्षमता (Computational Power) 2.8 पेटाफ्लाप्स है।
  • गौरतलब है कि केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 6.8 पेटा फ्लाप्स (PF) की उच्च क्षमता की कंप्यूटिंग (HPC) सुविधा हासिल कर ली है।
  • यह सुविधा मंत्रालय के अधीन दो इकाइयों में स्थापित हुई है।
  • ज्ञातव्य है कि 8 जनवरी, 2018 को 4.0 पेटाफ्लॉप्स की उच्च क्षमता की कंप्यूटिंग सुविधा ‘प्रत्युष’ का भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे में राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘प्रत्युष’ भारत का पहला बहु-पेटाफ्लॉप्स सुपरकंप्यूटर है।
  • IITM पुणे स्थित HPC सुविधा ‘प्रत्युष’ का प्रयोग मौसम एवं जलवायु पूर्वानुमाओं तथा उसके अनुप्रयोगों में सुधार पर अनुसंधान संचालित करने हेतु किया जाएगा।
  • जबकि NCMRWF नोएडा स्थित HPC सुविधा ‘मिहिर’ दैनिक संचालनात्मक पूर्वानुमानों हेतु प्रयुक्त होगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176000
http://www.sirfnews.com/harsh-vardhan-inaugurates-high-performance-computing-hpc-facility-noida-weather-forecasting/
https://economictimes.indiatimes.com/news/science/indias-first-multi-petaflop-supercomputer-to-improve-monsoon-and-air-quality-forecast/articleshow/62417395.cms