उच्चतम न्यायालय द्वारा विकास दुबे प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी

प्रश्न-22 जुलाई, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने विकास दुबे की न्यायिक जांच हेतु किसकी अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दी?
(a) न्यायमूर्ति डॉ. बी.एस. चौहान
(b) न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना
(c) न्यायमूर्ति शशिकांत अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 जुलाई, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने विकास दुबे प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु एक तीन सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दी।
  • उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ.बी.एस. चौहान इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
  • इस जांच समिति में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शशिकांत अग्रवाल और उ.प्र. के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) के.एल. गुप्ता शामिल हैं।
  • यह समिति कानपुर के चौबेपुर थानांतर्गत बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों के मारे जाने और उसके बाद हुई मुठभेड़ की घटनाओं की जांच करेगी।
  • इसके साथ ही जांच समिति उन परिस्थितियों की भी जांच करेगी, जिसमें 65 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे विकास दुबे को जमानत पर रिहा किया गया था।
  • समिति को 2 माह के भीतर जांच पूरी कर लेने को कहा गया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.timesnownews.com/mirror-now/in-focus/article/vikas-dubey-s-encounter-probe-panel-to-be-headed-by-former-sc-judge-bs-chauhan/625359

https://www.outlookhindi.com/country/india/vikas-dubey-encounter-ex-judge-b-s-chauhan-to-head-inquiry-panel-complete-probe-in-2-mths-says-sc-50531