उच्चतम न्यायालय द्वारा पराली जलाने पर रोक संबंधी कदम उठाने के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन

प्रश्न-16 अक्टूबर, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का गठन किया?
(a) न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर
(b) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(c) न्यायमूर्ति अनिल अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति ए.एस.बोपन्ना
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर रोक संबंधी कदम उठाने के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया।
  • उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर इस एक सदस्यीय समिति के अध्यक्ष होंगे।
  • उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की नेतृत्व वाली पीठ ने समिति के सहयोग के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और भारत स्काउट्स की तैनाती के निर्देश दिए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thewire.in/environment/sc-appoints-justice-madan-b-lokur-as-one-man-panel-to-help-prevent-stubble-burning