ई-100 पायलट परियोजना

प्रश्न-5 जून‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में ई-100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने इस परियोजना का शुभारंभ पुणे में किया।
(b) इस परियोजना का उद्देश्य पुणे में इथेनॉल का उत्पादन और पूरे देश में उसका वितरण करना है।
(c) भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
(d) वर्तमान में भारत में पेट्रोल में लगभग 8.5 प्रतिशत इथेनॉल का सम्मिश्रण किया जाता है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जून‚ 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे‚ महाराष्ट्र में ई-100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।
  • इस परियोजना का उद्देश्य पुणे में इथेनॉल का उत्पादन और पूरे देश में उसका वितरण का बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोड मैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट (Report of the Expert Committee on Road Map For Ethanol Blending in India 2020-2025) जारी की।
  • इस वर्ष के समारोह का विषय ‘बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईधन को प्रोत्साहन’ है।
  • ध्यातव्य है कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने हेतु पारंपरिक पेट्रोल के साथ इथेनॉल का मिश्रण किया जाता है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है‚ जो कि पहले यह लक्ष्य 2030 तक पूरा किया जाना था।
  • वर्तमान में भारत में पेट्रोल में लगभग 8.5 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण किया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण को वर्ष 2022 तक 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इथेनॉल अणु में ऑक्सीजन होता है‚ जो इंजन को पूर्णत: ईंधन का दहन करने की अनुमति देता है जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है और पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है।
  • वर्तमान में इथेनॉल का उत्पादन अधिकांशत: चीनी निर्माण उद्योग वाले 4-5 राज्यों में होता है।
  • इस परियोजना के साथ सरकार का लक्ष्य इथेनॉल बनाने हेतु देशभर में खाद्यान्न आधारित डिस्टिलरी स्थापित करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1724642