प्रश्न-हाल ही में किस राज्य ने महिलाओं-बच्चों से जुड़ी सेवाओं पर पहले वेब पोर्टल ई-संचयिका का लोकार्पण किया?
(a) मध्य प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) ओडिशा
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 फरवरी, 2016 को मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं-बच्चों से जुड़ी सेवाओं पर प्रदेश के पहले वेब पोर्टल ‘ई-संचयिका’ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया।
- इसे महिला-बाल विकास विभाग द्वारा बनाया गया है।
- ई-संचयिका वेब पोर्टल के 5 भाग ई-लाइब्रेरी, ई-लर्र्निंग, ई-चर्चा, मीडिया अपडेट एवं आगामी कार्यक्रम है।
- इसमें पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर अन्य विभाग की एवं अशासकीय संस्थाओं की आईईसी सामग्री को उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इसका उपयोग आमजन के अलावा लक्षित हितग्राही जन-प्रतिनिधि, विषय-विशेषज्ञ, नीति निर्माता शोधार्थी, अशासकीय संस्था के साथ ही अन्य विभाग भी कर सकते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20160201N20&LocID=1&PDt=2/1/2016
http://esanchayika.in/new/aboutus.aspx