ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार

प्रश्न – अक्टूबर 2025 में भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) में नई वस्तुओं के समावेशन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 9 नई वस्तुओं के शामिल होने से ई-नाम पर कुल वस्तुओं की संख्या 238 से बढ़कर 247 हो गई।
(b) 9 नई वस्तुओं में ग्रीन टी, चाय, अश्वगंधा सूखी जड़ें, सरसों तेल, लैवेंडर तेल, मेंथा तेल, वर्जिन ऑलिव ऑयल, लैवेंडर सूखे फूल और टूटे चावल शामिल हैं।
(c) इन वस्तुओं के लिए ट्रेड पैरामीटर्स भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने तैयार किए।
(d) इन पैरामीटर्स के तैयार करने में डीएमआई ने राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विशेषज्ञों तथा एसएफएसी से परामर्श किया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अक्टूबर, 2025 में भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने देश के सबसे बड़े डिजिटल कृषि व्यापार मंच ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) को और सशक्त बनाते हुए इसमें 9 नई वस्तुओं को शामिल किया है।
  • यह निर्णय किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
  • इससे इस प्लेटफ़ॉर्म पर कुल व्यापार योग्य वस्तुओं की संख्या 238 से बढ़कर 247 हो गई है।
  • 9 नई वस्तुओं में ग्रीन टी,चाय,अश्वगंधा सूखी जड़ें,सरसों तेल,लैवेंडर तेल,मेंथा तेल,वर्जिन ऑलिव ऑयल,लैवेंडर सूखे फूल और टूटे चावल (Broken Rice) शामिल हैं।
  • इन वस्तुओं के लिए मानकीकृत मापदंड (Tradable Parameters) तैयार कर लिए गए हैं, जिससे इनके मूल्य सीधे गुणवत्ता से जुड़े होंगे और किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।
  • इन 9 नई वस्तुओं के लिए ट्रेड पैरामीटर्स तैयार करने की ज़िम्मेदारी विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (डीएमआई) को सौंपी गई थी।
  • डीएमआई ने राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विषय विशेषज्ञों तथा एसएफएसी से परामर्श कर इन मानकों को तैयार किया।
  • इसके बाद इन मानकों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंज़ूरी मिली।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2176550