प्रश्न – ई-ओसीआई कार्ड के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह गृह मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहल है।
(b) इसका संबंध ओवरसीज़ सिटिज़न ऑफ इंडिया सेवाओं से है।
(c) यह केवल भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए है।
(d) इसका उद्देश्य OCI सेवाओं को सरल और सुरक्षित बनाना है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- ई-ओसीआई कार्ड गृह मंत्रालय की एक नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को ओवरसीज़ सिटिज़न ऑफ इंडिया (OCI) सेवाएँ सरल, तेज़ और सुरक्षित तरीके से उपलब्ध कराना है।
- इस व्यवस्था में आवेदक ओसीआई से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं, जैसे—आवेदन जमा करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और स्वीकृति के बाद डिजिटल ओसीआई कार्ड डाउनलोड करना।
- मौजूदा ओसीआई कार्डधारक भी अधिकांश मामलों में बिना नए आवेदन या भौतिक सत्यापन के ई-ओसीआई कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
- नई व्यवस्था के तहत 20 वर्ष की आयु के बाद नया पासपोर्ट बनने पर ओसीआई बुकलेट दोबारा जारी कराने की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है।
- हालांकि, नया पासपोर्ट जारी होने पर कार्डधारको को अपने संबंधी पासपोर्ट विवरण ऑनलाइन अपडेट करना आवश्यक होगा।
- ई-ओसीआई कार्ड से आवेदकों को मोबाइल के माध्यम से कभी भी सेवा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
- इससे भौतिक दस्तावेज खोने या क्षतिग्रस्त होने का जोखिम कम होगा और आव्रजन प्रक्रिया तेज़ होगी।
- सरकार के लिए यह प्रणाली कागजी कार्यवाही, प्रशासनिक खर्च और धोखाधड़ी की संभावना को कम करेगी।
- साथ ही डिजिटल आव्रजन प्रणाली से एकीकृत होकर यह वास्तविक समय में सत्यापन, बेहतर सुरक्षा और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…