ई. अहमद

E. Ahamed

प्रश्न-हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सदस्य ई. अहमद का निधन हो गया। वह किस राज्य से लोकसभा सदस्य थे?
(a) कर्नाटक
(b) केरल
(c) महाराष्ट्र
(d) गुजरात
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 फरवरी, 2017 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सदस्य ई. अहमद का निधन हो गया।
  • वह केरल राज्य के मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद थे।
  • वे वर्ष 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार 7वीं बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे।
  • ये वर्ष 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार में अलग-अलग कार्यकाल में विदेश राज्य मंत्री, रेल राज्य मंत्री एवं मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के रूप में कार्य किये।
  • वे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
  • वह वर्ष 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में केरल विधानसभा के सदस्य भी रहे।
  • वह वर्ष 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।
  • उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘द लीडर्स आई नो’ (मलयालम), ‘अ स्टोरी ऑफ रिनेशॉ ऑफ इंडियन मुस्लिम’ (मलयालम) तथा ‘वन फॉरिन जर्नी एंड न्यूमरस मेमरीज’ शामिल है।
  • ज्ञातव्य है कि 31 जनवरी, 2017 को संसद में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी।

In Association with Amazon.in

संबंधित लिंक
http://www.eahamed.com/
http://164.100.47.194/Loksabha/Members/MemberBioprofile.aspx?mpsno=10
http://www.thehindu.com/news/national/E.-Ahamed-passes-away/article17127004.ece
http://www.jansatta.com/rajya/mp-e-ahmad-passed-away/241845/