ईशर सिंह देओल

प्रश्न-6 मार्च, 2021 को वरिष्ठ भारतीय एथलीट ईशर सिंह देओल का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष खेलों में उनके आजीवन योगदान के लिए ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) 2005
(b) 2007
(c) 2009
(d) 2010
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2021 को वरिष्ठ भारतीय एथलीट ईशर सिंह देओल का निधन हो गया।
  • वर्ष 2009 ईशर सिंह देओल को खेलों में उनके आजीवन योगदान के लिए ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वे पंजाब एथलीट एसोसिएशन के महासचिव और एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर कई वर्षों तक कार्य किया थे।
  • देओल ने प्रारंभिक तीन एशियाई खेलों में भाग लिया और वर्ष 1954 में मनीला, फिलीपींस में आयोजित दूसरे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 1957 में मोंटगोमरी, पाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्र्रीय एथलेटिक मीट में उन्होंने शॉट-पुट में एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया था।
  • वर्ष 1982 में सिंगापुर में आयोजित पहले एशियन वेटरन एथलेटिक्स मीट में भी देओल ने स्वर्ण पदक जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/sports/others/veteran-indian-athlete-ishar-singh-deol-dies-at-91-101615137718589.html