ईरान द्वारा ’नूर-3’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) हाल ही में ईरान द्वारा सैन्य इमेजिंग उपग्रह ’नूर-3’ का सफल प्रक्षेपण किया गया।
(ii) नूर का प्रथम संस्करण अप्रैल‚ 2020 में लॉन्च किया गया था।
(iii) नूर कार्यक्रम शांतिपूर्ण अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए ईरान तथा रूस की एक संयुक्त पहल है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii), (iii)
(b) (i), (ii)
(c) (ii), (iii)
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (b)

ईरान द्वारा ’नूर-3’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण –

  • 27 सितंबर‚ 2023 को ईरान ने सैन्य इमेजिंग उपग्रह ’नूर-3’ को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च किया है।
  • ध्यातव्य है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एयरो स्पेस डिवीजन द्वारा घरेलू स्तर पर निर्मित कैस्ड लॉन्च वाहन (Qased Launch Vehicle) द्वारा उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • ईरान द्वारा अप्रैल 2020 में नूर-I (प्रथम संस्करण) लॉन्च किया गया था।
  • नूर-2 को मार्च 2022 में सफलतापूर्वक लांच किया गया था।
  • फारसी भाषा में नूर का अर्थ ’प्रकाश’ होता है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.space.com/iran-launches-noor-3-imaging-satellite-september-2023

https://www.thehindu.com/news/international/iran-says-it-has-successfully-launched-an-imaging-satellite-into-orbit-amid-tensions-with-the-west/article67354573.ece

https://www.reuters.com/world/middle-east/iran-says-it-successfully-launched-nour-3-satellite-tasnim-2023-09-27/